Breaking

CJPMEDIA

Independent News, Public Affairs & Digital Journalism • Published Daily

Opinion

Khan Sir Patna Coaching Firing Case: 2 June 2026 की पूरी घटना, FIR और सरेंडर तक की कहानी

Khan Sir Patna firing case: 2 June ko KGS Coaching par attack, FIR under Arms Act. Faisal Khan ne 6 June ko surrender kiya. Poori ghatna aur latest update yahan padhein.

Jassi Parihar
Jassi Parihar
June 7, 20265 min read
Khan Sir Patna Coaching Firing Case: 2 June 2026 की पूरी घटना, FIR और सरेंडर तक की कहानी

Khan Sir Patna Firing Case क्या है? | पूरी घटना एक नज़र में

Bihar के मशहूर शिक्षक और YouTuber Faisal Khan, जिन्हें करोड़ों छात्र "Khan Sir" के नाम से जानते हैं, एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। 2 जून 2026 की रात Patna स्थित उनके coaching institute Khan Global Studies (KGS) के बाहर हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने Khan Sir पर FIR दर्ज की और उनकी तलाश शुरू की। आखिरकार 6 जून को वे Patna Civil Court में पेश हुए।

Khan Sir Patna Coaching Firing Case
Khan Sir

2 जून 2026 की रात क्या हुआ? | Patna KGS Coaching Attack

2 जून 2026 की रात करीब 20 अज्ञात लोग Gyan Bindu Coaching जिसे Roshan Anand चलाते हैं इन लोगों ने KGS Institute पर पथराव किया, परिसर में तोड़फोड़ की और एक security guard को बुरी तरह मारा, जिसे अस्पताल भेजना पड़ा।

इस हमले के बाद माहौल बेकाबू हो गया। Khan Sir के दो private security guards — Pradeep और Taleshwar — ने फायरिंग की। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में guards को गोलियां चलाते देखा गया।

Khan Sir ने शुरुआत में दावा किया कि उनके institute पर coaching mafia ने हमला किया और पहले से धमकियां दी थीं।

पुलिस की कार्रवाई | FIR और गिरफ्तारी

Patna Police ने Kadamkuan Police Station में FIR दर्ज की। यह FIR BNS की धारा 109 (हत्या के प्रयास में उकसावा) और Arms Act की धाराओं 25(9), 27 और 35 के तहत Khan Sir समेत तीन नामों के खिलाफ दर्ज हुई।

Patna Police ने CCTV footage की जांच के बाद बताया कि फायरिंग की पुष्टि अभी जांच के दायरे में है। वायरल वीडियो और सबूतों के आधार पर KGS के दो security guards को हिरासत में लिया गया।

Police ने पाया कि हमलावरों की तरफ से फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले, जिससे focus guards की कार्रवाई पर आ गया।

Khan Sir पर क्या आरोप लगे?

पुलिस ने कहा कि Khan Sir के security personnel के बयानों के आधार पर उन्हें BNS की धारा 109 के तहत बुक किया गया। आरोप है कि घटना के दौरान उन्होंने instructions दिए थे।

Coaching Director Roshan Anand ने यह भी आरोप लगाया कि पूरा हमला staged था यानी Khan Sir ने खुद यह नाटक रचा।

Khan Sir गायब हुए, फिर सरेंडर का नाटकीय मोड़

Khan Sir Patna
Khan sir

FIR दर्ज होने के बाद Khan Sir अपने coaching institute से गायब हो गए, जिससे पुलिस की तलाश तेज हो गई।

शनिवार को उनके वकील Arvind Kumar Mahuar ने बताया कि Khan Sir surrender नहीं करेंगे और सोमवार को Anticipatory Bail के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी।

Khan Sir ने 6 जून 2026 को Patna Civil Court में surrender किया। उनके वकील ने पुष्टि की कि वे court premises में दाखिल हुए।

Khan Sir भारी पुलिस सुरक्षा के बीच court पहुंचे। यह घटना Patna के coaching institutes के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता को उजागर करती है।

Khan Sir कौन हैं? | Background

Faisal Khan का Khan Global Studies Institute Musallahpur Hat, Patna में है। यह institute अपनी low-fees model और competitive exams में शानदार results के लिए जाना जाता है, जिसमें हाल की Bihar Police Constable recruitment भी शामिल है।

Khan Sir को लाखों छात्रों का प्यार मिला है क्योंकि वे मुश्किल topics को आसान और मज़ेदार तरीके से समझाते हैं। उनके YouTube channel पर करोड़ों subscribers हैं और वे सस्ती शिक्षा के प्रतीक माने जाते हैं।

Coaching Mafia क्या है? | Bihar में Education की राजनीति

Khan Sir की सफलता से rival coaching institutes में तनाव बढ़ा, जिसे स्थानीय लोग "coaching mafia rivalry" कहते हैं। Patna में coaching industry अरबों रुपए की है। जब कोई नया institute सस्ती और अच्छी शिक्षा देकर तेजी से बढ़ता है, तो established institutes को खतरा महसूस होता है। इस मामले में यही rivalry सड़क पर हिंसा के रूप में सामने आई।

Students का समर्थन और विरोध प्रदर्शन

हजारो छात्रों ने खान सर के समर्थन में आवाज उठाई और #SupportKhanSir ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा है खान सर निशाने पर है छात्रों का कहना है क्योंकि उन्होंने गरीब बच्चों को सस्ती शिक्षा दी और coaching mafia के business को नुकसान पहुंचाया।

अब आगे क्या होगा?

  • Khan Sir के Anticipatory Bail की अर्जी court में लंबित है
  • Police जांच जारी है CCTV footage और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं
  • Gyan Bindu Coaching के director Roshan Anand और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है
  • दो security guards judicial custody में हैं
Jassi Parihar
Editorial Board Reporter

Jassi Parihar

Lead Systems Architect & Editorial Editor at CJP Media.

Regular contributor to CJP Media. Specializes in deep-dive editorial analyses, systems architecture, and modern startup ecosystems.