Cockroach Janta Party (CJP) क्या है? जानिए इसका इतिहास, 'Cockroach' नाम क्यों पड़ा
Cockroach Janta Party (CJP) के सस्थापक अभिजीत दोपके है सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हुआ है CJP इस संगठन ने अपने अनोखे नाम, मीम्स और युवाओं से जुड़े मुद्दों की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खासकर बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर CJP लगातार अपनी आवाज उठाती नजर आ रही है।


Cockroach Janta Party
Cockroach Janta Party (CJP) क्या है?
Cockroach Janta Party यानी CJP एक युवा या आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुँचाने का मंच है राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन है, जिसकी शुरुआत 16 मई 2026 को हुई थी। यह संगठन खुद को उन युवाओं की आवाज बताता है, जिन्हें व्यवस्था ने नजरअंदाज कर दिया है। इसके मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा पेपर लीक और भ्रष्टाचार शामिल हैं।

हालांकि CJP खुद को राजनीतिक आंदोलन कहता है, लेकिन इसके संस्थापक ने कई मौकों पर कहा है कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं के मुद्दों को उठाना है, न कि पारंपरिक राजनीति करना।
Cockroach नाम कैसे पड़ा?
'Cockroach' नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।
मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी चर्चा में आ गई, जिसमें बेरोजगार युवाओं और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के संदर्भ में "Cockroach" शब्द का इस्तेमाल होने की खबर सामने आई। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इसी टिप्पणी को आधार बनाकर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर युवाओं को "Cockroach" कहा जा रहा है, तो वे इस नाम को ही अपनी पहचान बना लेंगे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर "Cockroachjantaparty " के नाम से शुरू किया और देखते ही देखते लाखों लोग इससे जुड़ गए।
CJP का कहना है कि Cockroach ऐसा जीव है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी जीवित रहता है। पार्टी ने इसे संघर्ष और जिद का प्रतीक बना लिया है।
कौन हैं अभिजीत दीपके?
Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक हैं।
अभिजीत दीपक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका के Boston University में पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई शुरू की।
अभिजीत दीपके इससे पहले आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रहे थे। बाद में उन्होंने स्वतंत्र रूप से युवाओं के मुद्दों पर काम करना शुरू किया और फिर CJP की स्थापना की।
सोशल मीडिया पर कैसे हुई लोकप्रिय?
सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी चर्चा में आ गई, जिसमें बेरोजगार युवाओं Cockroach बोलने से युवाओ ने जवाब देना सहा तभी अभिजीत दीपक ने सोशल मिडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी से पेज बनाया और कुछ समय में लोग जुड़ने लगे | आज इंस्टाग्राम पेज पर 23 मिलियन फॉलोवर्स है लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसका अनोखा अंदाज है। पार्टी गंभीर राजनीतिक मुद्दों को मीम्स, छोटे वीडियो और व्यंग्य के जरिए लोगों तक पहुंचाती है।
कुछ ही दिनों में CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए। बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर पार्टी के पोस्ट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए।
Cockroach Janta Party दिल्ली प्रोटेस्ट
दिल्ली के जंतर मंतर में 20 जून 2026 को CJP प्रोटेस्ट चल रहा है आज CJP को तीन दिन हो गया है और अभिजीत दीपक का कहना है की जब तक education minister Dharmendar Pradhan रिजाइन नहीं देते तब तक दिल्ली में प्रोटेस्ट चलता रहेगा CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहे।

Marcus Vance
Staff Software Engineer and DevTools reviewer. Passionate about developer experience, local-first web protocols, and high-performance rust tooling.
Regular contributor to CJP Media. Specializes in deep-dive editorial analyses, systems architecture, and modern startup ecosystems.