Barmer Mein Barish Kab Hogi? क्या आज या कल बरसेंगे बादल, जानें Latest Weather Update
Barmer Mein Barish Kab Hogi क्या आज या कल बारिश होने की संभावना है? जानें बाड़मेर का ताजा मौसम, तापमान और अगले कुछ दिनों का Latest Weather Update।

Table of Contents
Barmer Mein Barish Kab Hogi जानिए मौसम विभाग रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में इस बार मानसून बिल्कुल कमजोर पड़ गया है। अगले 4 से 5 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वर्ष मानसून सूखा पड़ने की वजह से अकाल का दौरा दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर से राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में बरसात होने की संभावना है।

इसके बाद 12 सितंबर से प्रदेश में एक बार भी फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। लेकिन इस वर्ष राजस्थान में मानसून काफी कमजोर दिखाई देने वाला है। पूर्वी राजस्थान में कुछ दिन तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में चार-पाँच दिन तक अधिकांश शहर मौसम सुक्स रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों को राजस्थान के अलवर, कोटपोतली, सीकर, राजसमंद में बारिश हुई थी। आज भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के अलावा बारिश का असर नहीं है। लेकिन राजस्थान में 14 और 15 सितंबर को भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया जा सकता है।
इस सीजन 24% कम बारिश
राजस्थान में केवल छह जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जैसे राजस्थान के भरतपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहाँ पर एक जून से सितंबर सामान्य बारिश 481.7 एमएम रही है, जबकि इस वर्ष सीजन में अब तक बारिश 638.8 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 33 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है और आमतौर पर और जिलों में भी सामान्य से 7 से 13 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। लेकिन राजस्थान के और संभागों में पहले से बहुत कम बारिश हुई है। राजस्थान में मानसून सीजन अब तक सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी वजह से किसानों का अनाज नष्ट होने के पर आ चुका है। अगले सात से आठ दिनों के अंदर बारिश राजस्थान के पश्चिमी और राजस्थान के कुछ जिलों में न हुई तो सारी फसल नष्ट हो जाएगी और आमजन को काफी नुकसान होगा।

राजस्थान मौसम विभाग रिपोर्ट
राजस्थान मौसम अपडेट 8 सितंबर पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन तथा पश्चिमी राज में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां
वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, आज भरतपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने तथा पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने तथा अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग के जिलों में दिन के समय अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-25 Kmph चलने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान में कब होगी बारिश
पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल मानसून की गतिविधियों कमजोर रहने वाली है। पिछले पांच-सात दिन तक पश्चिम राजस्थान में मानसून बिल्कुल शुष्क रहने वाला है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इस समय अगले सत्ताह तक मौसम शुष्क रह सकता है। बीकानेर संभाग में इस समय दिन के टाइम 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पश्चिम राजस्थान में भी 12 सितंबर से 15 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

सुरेन्द्र गहलोत
सुरेन्द्र गहलोत सीजेपी मीडिया में वरिष्ठ समाचार लेखक हैं। वे राष्ट्रीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों, सामाजिक विषयों और समसामयिक मामलों पर तथ्यपरक एवं निष्पक्ष समाचार लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे गहन शोध और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार तैयार करने में विश्वास रखते हैं।


