Breaking
Trending News

CJP Protest Jantar Mantar Today: जंतर-मंतर पर हजारों लोगों का प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

CJP Protest Jantar Mantar Today: CJP का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी है। दीपके ने देश के युवाओं से समर्थन की अपील की और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। जानें पूरी खबर।

Ashutosh Sharma
Ashutosh Sharmaप्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक
July 13, 20264 min readBeat: राजनीति
CJP Protest Jantar Mantar Today

CJP Protest Jantar Mantar

CJP Protest Jantar Mantar Today -दिल्ली के जंतर मंतर पर वर्तमान में कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लिक और शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है इसके अलावा शिक्षा सुधारवादी सोनम वांगचुक यहां पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट को 23 दिन हो चुके हैं और लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट को सरकार नजर अंदाज कर रही है

CJP प्रोटेस्ट का 23 दिन, दीपके ने देश के युवाओ से मांगा समर्थन

दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट को आज 24 दिन हो चुके हैं और सरकार का कोई जवाब नहीं है कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कहना है की 20 जुलाई को देशभर के सभी युवाओं से आंदोलन का समर्थन करने के लिए अपील की |

दीपके ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का आखरी मौका है इंडिया में एक लाख Government School बंद हो चुके हैं यह हालत है इंडिया के एजुकेशन की आज हम लोगों ने शिक्षा व्यवस्था के बारे में आवाज नहीं उठाई तो यह शिक्षा व्यवस्था सही नहीं हो सकती इसलिए आप सभी से निवेदन है कि 20 जुलाई को जंतर मंतर दिल्ली जरूर पहुंचे |

यह आंदोलन शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने और अपनी आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का आग्रह किया। उनके अनुसार, यदि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ते हैं तो सरकार तक उनकी मांगें प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी।

सोनम वांगचुक 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च निकालने की योजना है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से छात्र और युवा शामिल हो सकते हैं। आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

फिलहाल प्रदर्शन जारी है और संगठन की ओर से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से समर्थन की अपील की जा रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल

Sonam Vangchuk Hunger Strike
Sonam Vangchuk Hunger Strike

सोनम वांगचुक 28 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा व्यवस्था सुधारने और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए दिल्ली पहुंचे थे आज सोनम वांगचुक को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 15 दिन हो चुके हैं सोनम वांगचुक की हेल्थ बिगड़ती जा रही है लगातार व्रत के कारण उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया है और उनका वजन भी लगभग 7 से 8 किलो तक घट गया है

Chandra Shekhar Rawan ने दिया समर्थन

Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar

भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' ने दिल्ली में चल रहे जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट को समर्थन मिल गया है सरकार के खिलाफ चंद्रशेखर रावण का कहना है कि जो भूख हड़ताल पर जंतर मंतर पर बैठे हैं उनकी मांगों को माना जाए अगर मैं बैठ गया वहां पर जंतर मंतर पर तो लाखों लोग वहां पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे यह पढ़ाई करने वाले बच्चे हैं इन्हें नहीं पता है कि आंदोलन कैसे किया जाता है इसीलिए सरकार से निवेदन है की आप बच्चों की मांगों को माना जाए

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें हैं-

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
  • कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच।
  • भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता।
  • प्रभावित छात्रों को न्याय।
  • शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करना।

फंडिंग की बात को नकार दिया

सीपी प्रोटेस्ट चल रहा है उसमें फंडिंग कौन कर रहा है यह सवाल कई बार उठाए गए हैं CJP संस्थापक अभीजीत का कहना है कि आंदोलन को किसी राजनीतिक दल विदेशी संस्था और बड़े संगठन से आर्थिक सहयोग नहीं मिला है

CJP का दावा है कि यह आंदोलन जन सहयोग के आधार पर चल रहा है। संगठन के अनुसार, समर्थक अपनी इच्छा से भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। CJP ने यह भी कहा कि उसने नकद दान स्वीकार करने के बजाय लोगों से केवल आवश्यक वस्तुओं के सहयोग की अपील की है।


#CJPProtest #JantarMantar#cjp#cjpprotesttoday#CockroachJantaParty#Media
Ashutosh Sharma
प्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक • राजनीति

Ashutosh Sharma

आशुतोष शर्मा सीजेपी मीडिया के प्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक हैं। वे राष्ट्रीय राजनीति, चुनाव, सार्वजनिक नीतियों, शासन and जनहित के विषयों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। उनकी पत्रकारिता तथ्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर आधारित है।