Mahindra Thar OG Review: नए अपडेट, दमदार इंजन, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
Mahindra Thar OG Review में जानिए नई Thar के फीचर्स, इंजन, सेफ्टी, इंटीरियर, कंफर्ट, ऑफ-रोडिंग क्षमता और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

Table of Contents
Mahindra Thar OG Review में जानिए कि पहले की महिंद्रा थार कार से इस Thar OG में क्या बदलाव किया है, महिंद्रा ने अपने थार को मॉडिफाई करके 2026 में इसे नए लुक में Mahindra Thar OG नाम से लॉन्च किया है। इस अपडेटेड थार में कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं, जैसे बेहतर परफॉर्मेंस, नया लुक और कुछ नए फीचर, जो इस कार को पहले के थार से काफी कुछ अलग दिखाती है और आज के समय के हिसाब से बेहतर बनाती है। आइए देखते हैं Mahindra Thar OG में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

डिज़ाइन और इंजीनियरिंग
Mahindra Thar OG देखने में तो ज्यादातर थार रॉक्स की तरह लगती है लेकिन इसका कुछ-कुछ बाहरी लुक नया बनाया गया है और इसकी स्टाइलिंग बड़ी थार रॉक्स से प्रेरित है इस कार में C-शेप DRLS वाले, LED लैंप्स और कॉर्निंग फंक्शन वाले DRL फॉग लैंप और नए डिजाइन की ग्रिल दी गई है इसके आगे का बंपर और पीछे के बंपर को भी बदला गया है इस महिंद्रा थार OG में 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और नए LED टेल लैंप्स दिए गए हैं जो इस कार का लुक पहले से बेहतर करता है और इसके टेल लैंप पर OG मोल्डिंग है इस कार में LED टेम लैंप्स D आकार की अच्छी टेम लैंप दे रखी है जो इस कार को पहले के कार से काफी बेहतर बनाती है इस कार का कलर आर्टेमिस सिल्वर और जिंस ब्लू जैसे कलर देखने को मिलेंगे।

Value For Money
Mahindra Thar OG के प्राइस की बात करें तो शुरुआत प्राइस (एक्स-शोरूम) 10.32 लाख रुपये रखी गई है, जो पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत के बराबरी में है। प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन अपडेटेड एसयूवी में अंदरूनी तौर पर कहीं बड़े बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर, ज्यादा पावरफुल और नया प्लेटफॉर्म बेहतर स्पेस के साथ और 6 एयरबैग्स आदि। इस प्राइस में Mahindra Thar OG में काफी कुछ बदलाव किया गया है। ये गाड़ी अभी ऑफ-रोडिंग के लिए फोर्स गुरखा, मारुति स्विफ्ट जीमिनी जैसे बड़ी-बड़ी एसयूवी को टक्कर देने वाली है।
फीचर्स और Safety
अगर सेफ्टी की बात करें तो Mahindra Thar OG में सुरक्षा के मामले में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स और चारो पहियों में डिस्क ब्रेक दे रखे हैं। और एक SUV के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) फीचर भी शामिल है, जो वाहन को पलटने के जोखिम को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस कार में ट्रैक्शन कंट्रोल, सिस्टम की सुरक्षा पैकेज का हिस्सा है। और व्हील होल्ड कंट्रोल ढलान या चढ़ाई पर वाहन को पीछे खिसकने से रोकने में मदद करने वाला डिवाइस व्हील होल्ड कंट्रोल दे रखा है।

इसके साथ व्हील डायनेमिक्स कंट्रोल जो वाहन की स्थिरता और नियंत्रण को बेहतर बनाए रखने के लिए व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल मिलता है। ये बड़ी लग्जरी गाड़ियों में देखने को मिलता है, जैसे डिफेंडर, रेंज रोवर, ऐसी गाड़ियों में काफी देखने को मिलता है। फ्रंट में देखा जाए तो Thar OG में सबसे वेरिएंट में पार्किंग सेंसर मिलता है। थार ओजी में महिंद्रा का HPTS एयरबैग सिस्टम दे रखा है। कंपनी का कहना है कि इस गाड़ी के साइड में टक्कर लगने से सिर, साथी और कंधों को सुरक्षित करने के लिए इसे डिजाइन किया गया है।
Interior और Comfort
Mahindra Thar OG के कैबिन का डिजाइन तो पहले जैसा ही है लेकिन थार OG की कंफर्ट की बात करें तो इसमें कई नई चीजें जोड़ी गई हैं, जिसमें ट्रंपल ब्राउन लेदरेट, टॉप होलस्ट्री देखा जायेगा और आर्म रेस्ट भी दिया गया है, जिसमें कप होल्डर भी है। महिंद्रा ने यह दावा किया है कि अपडेटेड थार OG में NVH पुरानी कार के मुकाबले कम है, जिसमें पुराने मॉडल के इस्तेमाल में यह ज्यादा आरामदायक रहेगी।
माइलेज और रेंज
महिंद्रा थार OG में तीन इंजन ऑप्शन देखने को मिलते हैं। 1.5 लीटर डीजल इंजन और पावर की बात करें तो 117Nm की पावर और 330Nm का टॉर्क मिलता है। जबकि अपडेटेड 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 62Nm की पावर जनरेट करता है और 330Nm का टॉर्क दिया गया है। 2.2 लीटर डीजल इंजन और बात करें पॉवर की तो 251Hp की पावर देता है और 330Nm का टॉर्क दिया गया है। यह तीनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ मिलते हैं।

सुरेन्द्र गहलोत
सुरेन्द्र गहलोत सीजेपी मीडिया में वरिष्ठ समाचार लेखक हैं। वे राष्ट्रीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों, सामाजिक विषयों और समसामयिक मामलों पर तथ्यपरक एवं निष्पक्ष समाचार लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे गहन शोध और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार तैयार करने में विश्वास रखते हैं।


