iPhone 18 Pro Max Review: कीमत, फीचर्स, कैमरा और Performance
iPhone 18 Pro Max Review में जानें कीमत, A20 Pro चिप, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और नए फीचर्स की पूरी जानकारी। क्या iPhone 18 Pro Max खरीदना सही रहेगा? पढ़ें पूरा Review।

Table of Contents
Iphone 18 Pro Max Review में आपको इस फोन के बारे में सभी जानकारी देखने को मिलेगी अगर आप भी आईफोन से प्यार करते हैं और साल भर आपने पैसे जुबाड़ करके रखे हैं तो 10 सितंबर को आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। पहले खबर आ रही थी कि एप्पल अपने आईफोन की नई सीरीज़ का लॉन्च 9 सितंबर को करने वाली है लेकिन इस बार थोड़ा मामला अलग है। 10 सितंबर को एप्पल आईफोन की नई सीरीज़ लाने वाला है।

एप्पल तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च कर सकता है, Iphone 18 Pro, Iphone 18 Pro Max और Iphone Ultra, लेकिन इस बार आईफोन 18 में सीधा आईफोन 18 प्रो लॉन्च हो रहा है। एप्पल ने अपनी सालों पुरानी लॉन्च परंपरा को तोड़ दिया है। 256 GB वाले Iphone 18 Pro का ओवरऑल मैन्युफैक्चरिंग खर्च पिछले मॉडल आईफोन 17 प्रो के मुकाबले करीब 18 गुना ज़्यादा है। यानी 38% ज़्यादा इसकी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ गई है। कंपनी प्रो मॉडल में तो लागत का ये दबाव किसी तरह से झेल लेती है क्योंकि प्रो जो है वो ग्राहक ज़्यादा कीमत चुकाने को इसके लिए तैयार रहते हैं।
लेकिन जब एप्पल बेस मॉडल बनाती है तब लागत बढ़ती है और इसका सीधा असर या तो कंपनी के मुनाफे पर पड़ता है या ग्राहक पर। इसी वजह से एप्पल ने बेस मॉडल के लॉन्च को टाल दिया है। कहा जा रहा है Iphone 18, Iphone 18E और सेकंड जनरेशन आईफोन एयर 2027 तक के लिए टाल दिए रहे हैं या हो सकता है 2027 में इनकी लॉन्चिंग हो। आईफोन फोल्ड को कुछ लोग आईफोन अल्ट्रा कह रहे हैं जो किताब की तरह खुलेगा। तो चलिए सबसे पहले बात कर लेते हैं
Iphone 18 Pro Camera
Iphone 18 Pro के कैमरे में इस बार काफ़ी बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड किया गया है। आईफोन 18 प्रो को लेकर लीक में रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 17 प्रो की तरह आईफोन 18 प्रो के बैक कैमरे में ट्रिपल 48 मेगापिक्सल मेन, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो का हाई रिज़ल्यूशन सेटअप मिलेगा। लेकिन इन दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा फर्क है मेन 48 मेगापिक्सल सेंसर में मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर का जोड़ा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 17 प्रो फिक्स फिजिकल अपर्चर दिया जाता है

वहीं Iphone 18 Pro में मैकेनिकल रूप से एडजस्ट होने वाला अपर्चर दिया जा सकता है। ये नया अपग्रेड तस्वीरों की डेप्थ और क्वालिटी को बहुत हद तक बढ़ा देगा। इस बदलाव के बाद से नाइट में यानी रात में फोटोग्राफी करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप धूप में तस्वीर क्लिक करेंगे तो इसका लेंस अपने आप को एडजस्ट कर देगा जिससे फोटो ओवर एक्सपोज़ ना हो। Iphone 18 Pro के सिर्फ बैक कैमरे में ही नहीं फ्रंट कैमरे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Iphone 18 Pro में 24 मेगापिक्सल या 48 मेगापिक्सल का पावरफुल फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा Iphone 18 Pro में नए प्रो फोकस सॉफ्टवेयर फीचर्स भी मिलेंगे।
Iphone Price
Iphone 18 Pro की करीब Price एक लाख 29 हजार के आसपास बताई जा रही है। इसमें कुछ कलर्स आएंगे जैसे स्काई ब्लू, प्योर ब्लैक, बर्गंडी। Iphone 18 Pro Max की जो कीमत होगी वो करीब एक 1,65,000 से 1,70,000 के आसपास होगी। इसके जो कलर होंगे वो स्काई ब्लू हो सकते हैं, प्योर ब्लैक हो सकता है, बर्गंडी हो सकता है। वहीं फोल्डेबल आईफोन जिसे अल्ट्रा बोला जा रहा है, वो दो लाख 36 हजार के आसपास हो सकता है। इसके भी रंग जो हैं वो कहा जा रहा है कि कुछ अलग रंग के साथ ही आ सकता है, जैसे चेरी रंग के बारे में भी कहा जा रहा है कि चेरी कलर भी इसमें मिल सकता है। तो सबसे पहले आईफोन 18 प्रो को हमने समझ लिया, अब आईफोन 18 प्रो मैक्स को जान लीजिए।
Iphone 18 Pro Max की बात करें तो इस मोबाइल को भी एप्पल A20 प्रो प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। ये 12 GB RAM वाला आईफोन बनेगा। Apple Iphone 18 Pro Max में 28-68 गुना 1320 पिक्सल रेज़ल्यूशन वाले 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। ये LTPO प्लस OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले बताई गई है जिस पर 120 हर्ट्ज़ प्रो मोशन रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 48 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बात तो ये भी कही जा रही है कि आईफोन 18 प्रो मैक्स को 5500 mAh तक की बैटरी भी दी जा सकती है।
Iphone Ultra फोल्डेबल आईफोन
अब बात करते हैं उस आईफोन की जिसके बारे में सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वो है किताब की तरह खुलने वाला अल्ट्रा आईफोन यानी आईफोन अल्ट्रा। आईफोन अल्ट्रा एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन बनकर आया है। हालांकि इसके नाम की चर्चा बहुत ज़्यादा थी, ये आईफोन फोल्ड है या आईफोन 2, ये अभी क्लियर नहीं है लेकिन फिर भी आईफोन अल्ट्रा नाम थोड़ा ज़्यादा अच्छा लग रहा है इसलिए लोग इसे यही कह रहे हैं। ये दो डिस्प्ले वाला एप्पल आईफोन है। अगर स्क्रीन साइज की बात करें तो लीक्स के मुताबिक इसमें 7.8 इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है जो फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। आईफोन अल्ट्रा के दोनों डिस्प्ले पर OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इस मोबाइल की थिकनेस करीब 9.5 mm बताई जा रही है जो फोन अनफोल्ड करने के बाद 4.5 mm तक जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple A20 प्रो चिपसेट दिया जा सकता है फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल के दो बैक कैमरा दिए जा सकते हैं और 24 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं।

Iphone Ultra में 4800mAh की डुअल सेल बैटरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन अल्ट्रा के लिए सफेद और नीले रंग के विकल्पों का भी ज़िक्र किया गया है हालांकि आखिरी रंग जो ऑप्शन है वो अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं लगा है। फोन को बहुत पतला रखने के लिए और ट्रू डेप्थ सिस्टम के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है और Apple Face ID की जगह टच ID का इस्तेमाल भी इसमें कहा जा रहा है कि है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सेंसर साइड बटन में इंटीग्रेट किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए आईफोन अल्ट्रा में A20 प्रो चिप मिलने की उम्मीद है। ये Apple का शुरुआती 2nm स्मार्टफोन प्रोसेसर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये A19 Pro के मुकाबले 15 परसेंट तक तेज और ज़्यादा ऊर्जा दक्षता में 30 परसेंट तक बेहतर हो सकता है।

सुरेन्द्र गहलोत
सुरेन्द्र गहलोत सीजेपी मीडिया में वरिष्ठ समाचार लेखक हैं। वे राष्ट्रीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों, सामाजिक विषयों और समसामयिक मामलों पर तथ्यपरक एवं निष्पक्ष समाचार लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे गहन शोध और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार तैयार करने में विश्वास रखते हैं।


