Breaking
Abhijeet Dipke School Thik Karo Campaign क्या है? जानें अभियान की पूरी जानकारीHappy Independence Day 2026: लाल किले से पीएम मोदी ने ‘वंदे मातरम्’ का किया उल्लेखRajasthan Mansoon: 18 अगस्त से बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में बारिश कम तो कहीं तेज बरसात Jharkhand Students Protest Today: विधानसभा मार्च के दौरान ABVP कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस कार्रवाई का विरोधJharkhand Protest Latest News: अंतिम बैरिकेड पर बढ़ा तनाव, छात्रों ने फेंके जूते-चप्पल; पथराव में पुलिसकर्मी घायलAbhijeet Dipke School Thik Karo Campaign क्या है? जानें अभियान की पूरी जानकारीHappy Independence Day 2026: लाल किले से पीएम मोदी ने ‘वंदे मातरम्’ का किया उल्लेखRajasthan Mansoon: 18 अगस्त से बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में बारिश कम तो कहीं तेज बरसात Jharkhand Students Protest Today: विधानसभा मार्च के दौरान ABVP कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस कार्रवाई का विरोधJharkhand Protest Latest News: अंतिम बैरिकेड पर बढ़ा तनाव, छात्रों ने फेंके जूते-चप्पल; पथराव में पुलिसकर्मी घायल
Technology

Mahindra Scorpio Pickup Truck Review: कीमत, फीचर्स, माइलेज और दमदार Performance की पूरी जानकारी

Mahindra Scorpio Pickup Truck Review पढ़ें और जानें इसकी कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स, लोडिंग क्षमता और Performance के बारे में पूरी जानकारी।

Mahindra Scorpio Pickup Truck Review

Mahindra Scorpio Pickup Truck Review पढ़े और जाने महिंद्रा ने भारत में एक और नई स्कॉर्पियो लॉन्च कर दी है, जिसका नाम महिंद्रा स्कॉर्पियो पिकअप लाइफस्टाइलर, जो ज्यादातर महिंद्रा बोलेरो से कम्पेयर कर रहे है. शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये है. भारत में रोजमर्रा के कामों के लिए महिंद्रा बोलेरो को इंडिया में काफी पसंद किया जाता है लेकिन जो लोग लग्जरी और ऑफ रोडिंग के लिए गाड़ी चाहते है उनके लिए महिंद्रा ने स्कॉर्पियो पिकअप लाइफस्टाइलर लॉन्च किया है भारतीय सड़कों पर आज राज करने वाली स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल में क्या कुछ खास है, आइए हम विस्तार से देखते हैं.

Mahindra Scorpio Pickup Truck Review in Hindi

डिज़ाइन और एक्सटीरियर

महिंद्रा ने आखिरकार स्कॉर्पियो लाइफस्टार ट्रक को भारतीय बाजार में उतार ही दिया. इसकी डिजाइन की बात करें तो ये गाड़ी आपको महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जैसी दिखती है. स्कॉर्पियो एन का डिजाइन, महिंद्रा ट्रक का डिजाइन दोनों सिमिलर जैसा लगता है. इस गाड़ी की स्कॉर्पियो एन से हाइट थोड़ी ज्यादा हो सकती है. बाकी देखने में एकदम प्रीमियम और विदेशी ट्रक की तरह लगती है। इस गाड़ी में साइड प्रोफाइल में डबल टेप कॉन्फिगरेशन, 18 इंच के डुअल टोन, एलॉय व्हील्स, चंकी साइड क्लेडिंग और रूफ रेल्स मिलती हैं। स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल के फ्रंट में एल-शेप DRL के साथ ही हाई सेट एलईडी हेडलैंप, क्रोम एक्सेंट वाले सॉडी ग्रिल और बोनेट पर स्कॉर्पियो का वर्डमार्क दिए गए हैं।

महिंद्रा पिकअप लाइफस्टाइलर और Toyota Hilux

Mahindra Scorpio Pickup Truck and Toyota Hilux
Mahindra Scorpio Pickup Truck VS Toyota Hilux

महिंद्रा स्कॉर्पियो पिकअप लाइफस्टाइल का लॉन्च होने से बाकी सभी कंपनियों को काफी बड़ा झटका लगने वाला है. जैसे Toyota Hilux ये गाड़ी महिंद्रा जैसी लगती है, और उनकी प्राइस महिंद्रा से डबल है. टोयोटा इलैक्स की प्राइस 32.45 लाख से 36.99 लाख टॉप मॉडल रहता है. और महिंद्रा स्कॉर्पियो पिकअप लाइफस्टाइल का 19.79 लाख रुपये से शुरुआती कीमत है. Toyota Hilux लग्जरी, लोडिंग और ऑफ-रोडिंग के लिए अच्छी दमदार गाड़ी है. लेकिन अभी महिंद्रा ने अपना पिकअप ट्रक लॉन्च करके मार्केट को हिला दिया है. महिंद्रा पिकअप ट्रक की डिलीवरी अप्रैल 2027 में दी जाएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप में इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्कॉर्पियो N वाले दमदार पिक्चर इंजन मिलने की उमीद है. इसमें 2.2 लीटर mHAWK डीजल इंजन लगभग 172 HP पावर और 400 Nm टॉर्क का विकल्प मिल सकता है. इस गाड़ी में पेट्रोल और डीजल दोनों का ऑप्शन मिल सकता है. पेट्रोल का 2 लीटर इंजन लगभग 200 HP की पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. और ट्रांसमिशन की बात करें तो 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ फोर व्हील ड्राइव 4WD सिस्टम दिया जाएगा।

फीचर्स और इंटीरियर

महिंद्र स्कॉर्पियो पिकअप लाइफस्टाइल के इंटीरियर और पिक्चर की बात कर तो स्कॉर्पियो की तुलना में एक नया कैबिनेट लेआउट मिलता है। स्कॉर्पियो पिकअप लाइफस्टाइलर के केबिन में रोटेट ओरिएंटेड बड़ा टच स्क्रीन, इंफॉर्मेंटेट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और थ्री स्पोक इंटीरियर दिया गया है. इंटीरियर में, वायरलेस एप्पल कारप्ले, और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, अलग-अलग वेरिएंट मॉडल के साथ, मल्टिपल एयरबैग्स, फ्रंट और रियल के कैमरे के साथ पार्किंग सेंसर, और ADAS की कुछ ज़रूरी खूबियां भी मिलने की उम्मीद है।

Mahindra Scorpio Pickup Truck

स्कॉर्पियो एन में लाइफस्टाइल की तुलना में अधिक बटन दिए गए हैं, और डैशबोर्ड पर लेदर पैनल्स के साथ अधिक प्रीमियम इंटीरियर है, जबकि लाइफस्टाइल को अधिक एक रफ और टफ डैशबोर्ड लेआउट मिलता है।

यह गाड़ी किसके लिए सही है

अब हम बात करते हैं स्कॉर्पियो पिकअप ट्रक लाइफस्टाइल किसे खरीदनी चाहिए और किनके लिए सही है और किनको नहीं खरीदनी चाहिए. जो लोग रोजमर्रा के काम कर रहे हैं जैसे फार्मिंग का काम, ई-कॉमर्स का काम, या ड्राइविंग का काम. जो इस गाड़ी को कमाई का स्रोत मानते हैं, उनके लिए ये गाड़ी बिल्कुल नहीं है. मेरी बात से आपको बुरा लगेगा, लेकिन मेरी सलाह है कि इन कामों के लिए आपको महिंद्रा Bolero camper लेनी चाहिए, और आपको अभी स्कॉर्पियो ट्रक लाइफस्टाइल का बड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि इस गाड़ी को आप 2027 में कर ले जा सकते हो, लेकिन महिंद्रा बोलरो डीलर के पास उपलब्ध है, और आप कभी भी ले जा सकते हो. प्राइस में भी काफी डिफरेंस है. अगर जैसे लग्जरी लाइफ और ऑफ-रोडिंग जैसे कामों के लिए चाहिए, वो इस कार को ले सकता है।


#Mahindra Scorpio Pickup Truck Review#Mahindra #Scorpio#Pickup#Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup#Toyota Hilux#lifestyler#New car
सुरेन्द्र गहलोत
वरिष्ठ समाचार लेखक

सुरेन्द्र गहलोत

सुरेन्द्र गहलोत सीजेपी मीडिया में वरिष्ठ समाचार लेखक हैं। वे राष्ट्रीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों, सामाजिक विषयों और समसामयिक मामलों पर तथ्यपरक एवं निष्पक्ष समाचार लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे गहन शोध और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार तैयार करने में विश्वास रखते हैं।