Prakash Raj On Student Protest: छात्रों पर केस दर्ज न करने की अपील !
Prakash Raj On Student Protest: अभिनेता प्रकाश राज ने दिल्ली छात्र प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर आपराधिक केस दर्ज न करने की अपील की। 15 वर्षीय छात्रा पर FIR और पूरे मामले की ताजा जानकारी पढ़ें।


Table of Contents
Prakash Raj On Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कई छात्र और युवा NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जुटे। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपमानजनक भाषा से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना, उन्हें अदालतों के चक्कर लगवाना या सामाजिक रूप से परेशान करना उचित रास्ता नहीं है। उनके अनुसार, ऐसे युवाओं को सजा देने के बजाय सही दिशा दिखाने की जरूरत है।
सुप्रिया श्रीनेत की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री के इस वीडियो पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कितने बड़े ड्रामा किंग हैं। माफ़ी तो आपको मांगनी चाहिए थी, मोदी जी, और इसके बजाय आप देश को माफ़ कर रहे हैं!
आपको माफ़ी मांगनी चाहिए 👇
बच्चों पर की गई बर्बरता के लिए, उन पर पैलेट चलाने के लिए, उन्हें डंडों और नुकीले डंडों से पिटवाने और बिजली का झटका देने के लिए, एक छोटी बच्ची को वेंटिलेटर पर पहुँचाने के लिए, लड़कियों के फटे हुए कपड़ों के लिए, युवाओं के बारे में कही गई घटिया बातों के लिए, Gen Z को "गटर" कहने के लिए, पेपर लीक के लिए, मंच से कही गई सस्ती और भद्दी बातों के लिए, उन घटिया ट्रोलर्स के लिए जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं
यहाँ आप लोगों को माफ़ करने का यह नाटक कर रहे हैं मतलब आपका अहंकार किस हद तक बढ़ा हुआ है आप इतनी बेशर्मी कैसे दिखा लेते हैं? आप कहाँ छिपे हैं? संसद आइए, माफ़ी मांगिए देश से, देश के युवाओं से, देश की बेटियों से
15 वर्षीय छात्रा पर दर्ज हुई FIR
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नोएडा की 15 वर्षीय छात्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई। मामला सामने आने के बाद छात्रा ने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी पर खेद जताया। उसने कहा कि उसने भावनाओं में बहकर ऐसा कहा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली छात्र प्रदर्शन में शामिल ऐसे छात्रों और युवाओं के मामलों पर राहत देने संबंधी आदेश के बाद, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, राज्य सरकार कुछ मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया में जुटी है।
माफी मांगने के बाद बच्ची ने कहा है कि मेरे मोबाइल नंबर लीक हो गए हैं और मुझे रेप और मरने की धमकी दी जा रही है मैं उनसे बहुत परेशान हो गई हूं प्रधानमंत्री जी मुझे माफ कर दीजिए मुझे धमकी दी जा रही है रेप और मारने की इसलिए मेरा परिवार और हम बड़े परेशान है हमें माफ कर दीजिए अनजाने में हमने आपको गालीग्लॉस किया मैं अभी 15 साल की हुई हूं छोटी बच्ची समझ कर मुझे माफ कर दीजिए।
प्रकाश राज ने सरकार से की अपील
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्र सरकार से अपील की कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज न किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा गलती करते हैं तो समाज और बड़ों की जिम्मेदारी उन्हें समझाने और सही रास्ता दिखाने की होती है, न कि पुलिस कार्रवाई के जरिए उनका भविष्य प्रभावित करने की।
प्रकाश राज ने यह भी कहा कि सरकार को युवाओं की नाराजगी और उनकी भावनाओं को समझना चाहिए। उनके अनुसार, छात्रों पर आपराधिक कार्रवाई होने से न केवल उनका भविष्य प्रभावित होगा, बल्कि उनके परिवारों पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने अपील की कि छात्रों के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार किया जाए ताकि उनकी शिक्षा और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

Ashutosh Sharma
आशुतोष शर्मा सीजेपी मीडिया के प्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक हैं। वे राष्ट्रीय राजनीति, चुनाव, सार्वजनिक नीतियों, शासन and जनहित के विषयों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। उनकी पत्रकारिता तथ्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर आधारित है।


