TVS Raider 125 Doctor Doom Edition Launch कीमत, फीचर्स और नए Marvel लुक की पूरी जानकारी
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition Launch: TVS ने Marvel थीम वाला नया Doctor Doom Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन, माइलेज और क्या यह खरीदने लायक है।


Table of Contents
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition Launch में अपनी लोकप्रिय Raider 125 Super Squad Edition रेंज में नया Doctor Doom Edition लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 95,320 रुपये तय की गई है। यह मॉडल कंपनी और Marvel के बीच जारी साझेदारी का हिस्सा है।

इससे पहले इस सीरीज़ में Black Panther, Captain America, Iron Man, Deadpool और Wolverine से प्रेरित एडिशन भी पेश किए जा चुके हैं। कंपनी के मुताबिक, नया Doctor Doom Edition जल्द ही देशभर के अधिकृत TVS डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Doctor Doom थीम पर तैयार किया गया नया लुक
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition को खास Spectral Green कलर थीम के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें मल्टी-टोन फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अलग-अलग रोशनी में बाइक का रंग बदलता हुआ नजर आता है।
तेज रोशनी में इसका रंग हरा दिखाई देता है, जबकि दूसरे एंगल या कम रोशनी में इसका शेड भूरा महसूस होता है। इस डिजाइन को Marvel के Doctor Doom किरदार की डार्क और मेटैलिक स्टाइल से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।

बाइक के फ्रंट काउल, फ्यूल टैंक एक्सटेंशन और रियर पैनल पर Spectral Green फिनिश दी गई है, जबकि बाकी हिस्सों को ब्लैक कलर में रखा गया है। इसके अलावा फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर Doctor Doom से जुड़े ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे Super Squad सीरीज़ के अन्य एडिशन से अलग पहचान प्रदान करते हैं।
इंजन और फीचर्स
Doctor Doom Edition में इंजन और मैकेनिकल सेटअप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 3-वाल्व इंजन मिलता है, जो 11.4 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 11.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। New TVS Rider स्पीड की बात करें तो 0 से लेकर 60 km/h 5.8 सेकंड में चली जाती है स्पीड पर फॉर्मेंस बेहतर दिया गया

Riding Modes
Boost: ज़रूरत पड़ने पर क्लास में सबसे अच्छी रफ़्तार पकड़ने की क्षमता (एक्सेलरेशन)
Power: तेज़ी से रफ़्तार पकड़ना, ज़्यादा टॉप स्पीड।
Eco: ज़्यादा माइलेज, सही मात्रा में पावर।
फीचर्स की बात करें तो इसमें iGO Assist तकनीक मौजूद है, जो शुरुआती एक्सीलरेशन और कम स्पीड पर बेहतर राइडिंग अनुभव देने में मदद करती है। बाइक में Connected Reverse LCD Cluster भी मिलता है, जो 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है। इनमें कॉल और SMS अलर्ट, नेविगेशन सपोर्ट और राइडिंग से जुड़ी जानकारी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
Safety with ABS
इस बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट Roto Petal Dual Disc Brakes के साथ Single Channel ABS दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल सुनिश्चित करता है। यह सिस्टम अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में भी सुरक्षित व संतुलित ब्रेकिंग का अनुभव प्रदान करता है, जिससे राइडर का आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों बढ़ते हैं।
हेडलैंप
यह अपने सेगमेंट का एक खास फीचर है, जो बाइक बंद होने के बाद भी कुछ समय तक हेडलैंप को चालू रखता है। इससे अंधेरे में रास्ता साफ दिखाई देता है और वाहन से उतरने या आगे बढ़ने में अतिरिक्त सुविधा मिलती है।
Super Squad सीरीज़ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
TVS का कहना है कि Super Squad पोर्टफोलियो अब केवल Raider 125 तक सीमित नहीं है, बल्कि NTorq स्कूटर में भी इसका विस्तार किया जा चुका है। कंपनी के अनुसार, Marvel थीम पर आधारित इस विशेष सीरीज़ की लॉन्चिंग के बाद से अब तक 5 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है, जो ग्राहकों के बीच इसकी मजबूत लोकप्रियता को दर्शाती है।

Varun Pandey
वरुण पांडेय सीजेपी मीडिया में प्रौद्योगिकी संपादक हैं। वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाओं और नई तकनीकों पर लेखन करते हैं तथा जटिल तकनीकी विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं।


