Haiwaan Movie Review: कहानी, एक्टिंग और एक्शन कैसी है? जानें पूरी फिल्म का रिव्यू
Haiwaan Movie Review में जानिए फिल्म की कहानी, एक्टिंग, एक्शन और एंटरटेनमेंट का पूरा हाल। पढ़ें Haiwaan फिल्म का आसान और निष्पक्ष रिव्यू और जानें फिल्म कैसी है।


Haiwaan Movie देखने जा रहे हो थिएटर में तो ये एक बार Haiwaan Movie Review को जरूर पढ़ें, उसके बाद डिसाइड करें मूवी देखने का। इस मूवी के डायरेक्टर प्रियदर्शन है जो कॉमेडी और एक्शन मूवी बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस मूवी में विलेन के तौर पर अक्षय कुमार और हीरो के तौर पर सैफ अली खान को लिया गया है, जिससे आप पहले से अंदाजा लगा सकते हो कि ये मूवी कैसी होने वाली है। इस मूवी का टाइटल है हेवान। जैसा इस मूवी का नाम है, वैसे ही इसमें स्टोरी और कैरेक्टर का काम भी है, लेकिन न कोई इसमें एनिमल जैसा खून खराबा है और न ही कोई मारदार जैसी ऐसी कोई घटना। लेकिन डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डिसेंट वाले एक्शन दिखाए हैं। इस फिल्म को 2016 में आई Oppem मलयालम फिल्म की कहानी है। इसी फिल्म की कहानी से Haiwaan जुड़ी हुई है। देखते हैं इस फिल्म की कहानी किस तरह रहने वाली है।

Haiwaan Movie Review
हैवान फिल्म साल 2016 में आई प्रियदर्शन की सुपरहिट मलयालम फिल्म Oppem का रीमेक है जवान फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन है, फिल्म के हीरो अक्षय कुमार नहीं बल्कि सैफ अली खान है क्योंकि सैफ पॉजिटिव किरदार निभा रहे हैं और अक्षय इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। अक्षय कुमार को एक कॉमिक हीरो के रूप में जाना जाता है या फिर उनकी जो सोशल इश्यूज़ पर बनी फिल्में हैं, उसमें लोगों ने पसंद करते हैं। लेकिन इन सभी फिल्मों से हटकर अक्षय कुमार की एक फिल्म बहुत पसंद की जाती है
अजनबी फिल्म। उस फिल्म में भी अक्षय कुमार के ग्रे शेड कैरेक्टर को बहुत पसंद किया गया था और हैवान फिल्म में अक्षय के किरदार को देखकर वो अजनबी फिल्म वाला अक्षय ही याद आता है। अक्षय ने फिल्म में अपने सीन्स, अपने एक्सप्रेशंस इतने सटीक दिए हैं कि वो किसी भी जगह पर अपने किरदार से हटते नजर नहीं आते हैं। वही अगर बात करें सैफ अली खान की तो सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री के वो हीरो हैं जिनके एक्टिंग स्किल्स का रियलाइजेशन इंडस्ट्री को बहुत देरी से हुआ। यही वजह है कि जिस तरह के रोल्स को डिजर्व करते हैं, वो उनके पास बहुत लेट आए। और थ्रिलर जनर ने सैफ अली खान को रोल दिया है। इस फिल्म में एक ब्लाइंड मैन का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं, जो आँखों से नहीं देख सकता है लेकिन दिमाग इतना फटीक है कि वो सब कुछ समझ सकता है।

एक साइको विलेन अक्षय कुमार और उसके सामने एक अंधा हीरो। इन दोनों के बीच किस तरह से ये इंटेंस कहानी आगे बढ़ती है स्क्रीन पर ये देखना बहुत ही इंटरेस्टिंग लगता है। इस फिल्म की अच्छी बात ये है कि फिल्म की जो सपोर्टिंग कास्ट है, उसके लिए भी बहुत दमदार एक्टर्स कास्ट किए गए हैं, जिसमें बमन ईरानी, श्वेता पिलगांवकर, सैयामी खेर, शालीभाश्मी, राजेश शर्मा और हमारे सीनियर एक्टर लेट असरानी जी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। उनकी डेथ से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस फिल्म को शूट किया था। ये उनकी आखिरी फिल्म के रूप में जानी जाएगी। अक्षय और सैफ के किरदार दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और ये दोनों किरदार जब आमने-सामने आते हैं तो कहानी में टेंशन और ज्यादा बढ़ जाती है, इंटेंसिटी और ज्यादा बढ़ जाती है।
इधर अक्षय का साइको किरदार और दूसरी तरफ सैफ अली खान की इंटेलिजेंस और इंस्टिंक्ट से कैसे वो मुसीबत से बचते हैं, ये कहानी में दिखाया गया है। ये कहानी थ्रूआउट ऑडियंस को अपने साथ इंगेज रखती है। कोई भी सीन इतने ज्यादा ड्रैग्स नहीं लगते हैं और जब-जब अक्षय और सैफ का आमना-सामना होता है तब स्क्रीन पर इंटेंसिटी बढ़ जाती है। अगर बात करें फिल्म के क्लाईमैक्स की तो वो सबसे ही ज्यादा जबरदस्त है। टेंशन भरा माहौल हो जाता है कि आखिर अब क्या होने वाला है। प्रिया दर्शन ने हर एक सीन में जान कोंदी है। अब सवाल ये है कि क्या फिल्म सिर्फ डार्क स्टोरी है तो आपको बता दें कि प्रिया दर्शन एक क्लास एंटरटेनर फिल्ममेकर हैं।
उनकी फिल्मों में कहानी भी होती है और एंटरटेनमेंट भी होती है। यही वजह है कि प्रिया दर्शन को बिगेस्ट कमर्शियल सिनेमा के डायरेक्टर में गिना जाता है और इस फिल्म में भी वो सारे एंगल हैं। मेंशन करना पड़ेगा कि फिल्म में जो बैकग्राउंड म्यूजिक है, वो कहानी को और ज्यादा इंपैक्टफुल बनाता है। प्रीतम और उनकी टीम ने फिल्म का म्यूजिक दिया है। तो इस फ्राइडे अपने पूरे परिवार के साथ देखिए फिल्म हैवान।

Neha Simran
नेहा सिमरन सीजेपी मीडिया में मनोरंजन संपादक हैं। वे बॉलीवुड, ओटीटी, टेलीविजन, वेब सीरीज़, सेलिब्रिटी समाचार और सांस्कृतिक घटनाओं की तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और संतुलित मनोरंजन समाचार पहुँचाना है।


