Breaking
Jharkhand Students Protest Today: विधानसभा मार्च के दौरान ABVP कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस कार्रवाई का विरोधJharkhand Protest Latest News: अंतिम बैरिकेड पर बढ़ा तनाव, छात्रों ने फेंके जूते-चप्पल; पथराव में पुलिसकर्मी घायलRajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों में ज्यादा असरGold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भावSamsung Galaxy S25 FE Low Price India में ₹50,000 से कम में मिलेगा, क्या यह डील आपके लिए सही है?Jharkhand Students Protest Today: विधानसभा मार्च के दौरान ABVP कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस कार्रवाई का विरोधJharkhand Protest Latest News: अंतिम बैरिकेड पर बढ़ा तनाव, छात्रों ने फेंके जूते-चप्पल; पथराव में पुलिसकर्मी घायलRajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों में ज्यादा असरGold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भावSamsung Galaxy S25 FE Low Price India में ₹50,000 से कम में मिलेगा, क्या यह डील आपके लिए सही है?
Entertainment

Welcome to the Jungle Movie Review Hindi: जानिए कैसी है यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म

Bollywood New movie, Welcome to the Jungle Movie Review Hindi में देखे, सिनेमाघरो में रिलीज मूवी date-26/06/2026 को शुक्रवार को हुई है फिल्म में बॉलीवुड की सबसे बड़ी एन्सेम्बल कास्ट में से एक को एक साथ लेकर आती है। इस मूवी में अक्षय कुमार अच्छी कॉमेडी करते हुए दिखे

Neha Simran
Neha Simranमनोरंजन संपादक
June 27, 20264 min readBeat: मनोरंजन
Welcome to the Jungle Movie Review Hindi

Welcome to the Jungle

Welcome To The Jungle क्या है?

यह बॉलीवुड की शानदार मूवी रिलीज हुई है यह सुपरहिट मूवी 'वेलकम' (2007) और 'वेलकम बैक' (2015) का तीसरा भाग Welcome to the Jungle मूवी रिलीज की है इस मूवी को फेमिली और फ्रेंड ग्रुप के साथ देखने में और भी अच्छा लगता है |

यह किस फ्रेंचाइजी का हिस्सा है?

Welcome To The Jungle मूवी बॉलीवुड सुपरहिट कॉमेडी मूवी Welcome मूवी का तीसरा भाग है इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ साथ कई बड़े सितारे अपनी भूमिका निभा रहे है

*रिलीज डेट - Welcome to the Jungle Movie सिनेमाघरों में 26/06/2026 को रिलीज हो गई है

*डायरेक्टर - फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक अहमद खान (Ahmed Khan) हैं।

*निर्माता - वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala), राकेश डांग (Rakesh Dang) और वेदांत बाली (Vedant Baali) हैं

*मुख्य कलाकार - जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी

Welcome to the Jungle Movie Review

Welcome to the Jungle एक ऐसी कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म है, जो शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करती है। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और इमोशन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आते हैं, जिसकी वजह से हर सीन में कुछ नया देखने को मिलता है।

Welcome to the Jungle Movie
Credit by- Rotten Tomatoes

फिल्म की कहानी एक बड़े बिजनेसमैन से शुरू होती है, जिसके पास भारी मात्रा में ब्लैक मनी होती है। इनकम टैक्स की कार्रवाई से बचने के लिए वह ऐसा बिजनेस करना चाहता है, जिसमें उसे जानबूझकर नुकसान हो। इसी दौरान उसके एक साथी की सलाह पर वह एक बड़ी फिल्म बनाने का फैसला करता है। उसकी योजना होती है कि खराब डायरेक्टर, कमजोर कलाकार और अजीब कहानी के कारण फिल्म फ्लॉप हो जाएगी और उसका पैसा आसानी से सफेद हो जाएगा।

इसके बाद कहानी में कई मजेदार किरदारों की एंट्री होती है। एक के बाद एक कलाकार फिल्म से जुड़ते जाते हैं और हर कोई खुद को फिल्म का सबसे बड़ा हीरो समझने लगता है। यहीं से कॉमेडी का सिलसिला शुरू होता है। गलतफहमियों, मजेदार डायलॉग्स और अजीब परिस्थितियों के कारण फिल्म कई बार जोरदार हंसी का मौका देती है।

Welcome to the Jungle Movie Review Hindi
Credit by-Bollywood Hungama

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब पूरी टीम शूटिंग के लिए एक जंगल के बीच स्थित गांव पहुंचती है। शुरुआत में सभी को लगता है कि वहां जो कुछ हो रहा है, वह फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि गांव पर एक खतरनाक डाकू का आतंक है और गांव वाले उसकी वजह से वर्षों से परेशान हैं। यहीं से फिल्म का अंदाज पूरी तरह बदल जाता है।

इसके बाद नकली फिल्मी हीरो असली हीरो बनने की कोशिश करते हैं। पहले तो सभी अपनी जान बचाने की सोचते हैं, लेकिन गांव वालों की परेशानी देखकर उनके अंदर इंसानियत जाग जाती है। फिर पूरी टीम मिलकर डाकू और उसके गुंडों का मुकाबला करती है। एक्शन और कॉमेडी के बीच इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं, जो कहानी को और बेहतर बनाते हैं। आखिर में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और गांव वालों को आतंक से आजादी मिल जाती है।

अगर अभिनय की बात करें तो अक्षय कुमार Akshay Kumar ने एक बार फिर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं परेश रावल Paresh Rawal और जॉनी लीवर Johnny Lever जैसे कलाकारों ने भी अपने अनुभव से फिल्म में भरपूर मनोरंजन जोड़ा है। मल्टीस्टार कास्ट होने के बावजूद लगभग हर कलाकार को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलता है।

फाइनल रिव्यू

:अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की, फुल ऑन एंटरटेनमेंट वाली कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, तो Welcome to the Jungle आपको निराश नहीं करेगी। इसमें हंसी, एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का अच्छा पैकेज देखने को मिलता है। खासकर कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।


Neha Simran
मनोरंजन संपादक • मनोरंजन

Neha Simran

नेहा सिमरन सीजेपी मीडिया में मनोरंजन संपादक हैं। वे बॉलीवुड, ओटीटी, टेलीविजन, वेब सीरीज़, सेलिब्रिटी समाचार और सांस्कृतिक घटनाओं की तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और संतुलित मनोरंजन समाचार पहुँचाना है।