Breaking
National

Thailand Visa Free Entry 2026: भारतीयों को मिली बड़ी राहत, बिना वीजा जा सकेंगे थाईलैंड

Thailand Visa Free Entry 2026: थाईलैंड सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा जारी रखने का फैसला किया है, लेकिन इस नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया है.

Varun Pandey
Varun Pandeyप्रौद्योगिकी संपादक
July 15, 20263 min readBeat: टेक्नोलॉजी
भारतीयों को मिली बड़ी राहत, बिना वीजा जा सकेंगे थाईलैंड

Thailand Visa Free Entry

Thailand Visa Free Entry 2026: भारतीय नागरिकों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है कि थाइलैंड सरकार ने भारतीय नागरिक पर्यटकों को थाईलैंड के लिए विजा फ्री कर दिया है अब कोई भी भारतीय नागरिक थाईलैंड में बिना वीजा के जा सकता है थाईलैंड सरकार ने और क्या कानून लागू किए हैं हम इस आर्टिकल में बात करेंगे

Thailand Visa Free Entry 2026
Thailand Visa Free Entry

थाइलैंड में Indians को कितने दिन वीजा फ्री एंट्री

थाईलैंड सरकार ने यह सुविधा सिर्फ पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवाई है और इस सरकार ने पर्यटकों के लिए 30 दिन के लिए फ्री वीजा किया है पहले भारतीय पर्यटक थाईलैंड जाते थे उनके लिए 60 के लिए थाईलैंड में रह सकते थे और वीजा लेकर जाना होता था लेकिन अभी थाईलैंड सरकार ने वीजा फ्री कर दिया है और 30 दिन के लिए थाइलैंड में रह सकते हैं

थाईलैंड सरकार ने भारत के साथ-साथ और अन्य देशों में भी यह वीजा फ्री कार्ड लागू किया है भारतीय पर्यटकों के आलावा क्रोएशिया, बुल्गारिया, साइप्रस, माल्टा और मालदीव मालदीव के भी नागरिकों के लिए 30 दिन के लिए वीजा फ्री मंजूरी दी है

Thailand Visa Free Entry
Thailand

वीजा-फ्री एंट्री रहेगी, लेकिन 30 दिन तक ही ठहर सकेंगे

थाईलैंड के पर्यटन मंत्री सुरासाक फानचारोएनवोराकुल ने बताया कि भारतीय नागरिक पहले की तरह बिना वीजा के थाईलैंड जा सकेंगे, लेकिन अब वे अधिकतम 30 दिनों तक ही वहां रह सकेंगे. इससे पहले भारतीयों को 60 दिनों तक वीजा-फ्री रहने की अनुमति थी.

भारत थाईलैंड के बड़े पर्यटन बाजारों में शामिल

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका है। हर वर्ष बड़ी संख्या में भारतीय यात्री घूमने-फिरने, हनीमून, पारिवारिक अवकाश और बिजनेस ट्रिप के लिए थाईलैंड का रुख करते हैं।

भारतीय पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए थाई सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा को जारी रखने का फैसला किया है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

थाईलैंड में घूमने लायक क्या है

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच अपनी खूबसूरत समुद्री तटरेखाओं, रंग-बिरंगी नाइट मार्केट्स, ऐतिहासिक मंदिरों और जीवंत संस्कृति के लिए बेहद लोकप्रिय है। बैंकॉक, फुकेत, पटाया, क्राबी और चियांग माई जैसे शहर हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

यहां पर्यटक शानदार बीच, एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्वादिष्ट स्थानीय भोजन, शॉपिंग और बौद्ध वास्तुकला का अनुभव ले सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक सुविधाओं और अपेक्षाकृत किफायती यात्रा खर्च के कारण थाईलैंड भारतीय यात्रियों के लिए पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में शामिल है।


#ThailandVisaFreeEntry#paspot#Thailand#Visa Free
Varun Pandey
प्रौद्योगिकी संपादक • टेक्नोलॉजी

Varun Pandey

वरुण पांडेय सीजेपी मीडिया में प्रौद्योगिकी संपादक हैं। वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाओं और नई तकनीकों पर लेखन करते हैं तथा जटिल तकनीकी विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं।