Breaking
Gold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भावSamsung Galaxy S25 FE Low Price India में ₹50,000 से कम में मिलेगा, क्या यह डील आपके लिए सही है?Father Funeral Viral News: बेटियों ने ₹5100 भेजे, Video Call पर देखा पिता का अंतिम संस्कार Barmer ACB Action: पीएम आवास योजना की किस्त के लिए रिश्वत लेते VDO सपना गुर्जर रंगे हाथ गिरफ्तार Jharkhand Students Protest Today: भर्ती परीक्षा को लेकर बढ़ता विरोध कांग्रेस के लिए बना नई चुनौतीGold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भावSamsung Galaxy S25 FE Low Price India में ₹50,000 से कम में मिलेगा, क्या यह डील आपके लिए सही है?Father Funeral Viral News: बेटियों ने ₹5100 भेजे, Video Call पर देखा पिता का अंतिम संस्कार Barmer ACB Action: पीएम आवास योजना की किस्त के लिए रिश्वत लेते VDO सपना गुर्जर रंगे हाथ गिरफ्तार Jharkhand Students Protest Today: भर्ती परीक्षा को लेकर बढ़ता विरोध कांग्रेस के लिए बना नई चुनौती
Business

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार पहुंच गया है, वहीं चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। जानें आज सोना-चांदी का ताजा भाव और आपके शहर में कितनी है कीमत।

India Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत करीब 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है, जबकि चांदी 11,500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ा।

Gold Silver Price Today
Gold Price Today

Gold Silver Price Today 24 कैरेट गोल्ड की प्राइस 15,214 रुपए पर ग्राम और 10 ग्राम का 152,140 रुपए और 22 कैरेट गोल्ड Price 13,946 रुपए पर ग्राम और एक 139,462 रुपए 10 ग्राम की रेट चल रही है पिछले कुछ दिनों से गोल्ड में अब गिरावट देखने को मिली है

Swipe to scroll table ➔

MCX पर सोना-चांदी का ताजा हाल

एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में ₹2,28,397 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,27,584 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोपहर करीब 3:14 बजे चांदी ₹16 की बढ़त के साथ ₹2,27,600 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

वहीं, अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव ₹1,48,493 प्रति 10 ग्राम था, जबकि आज इसकी शुरुआत ₹1,49,029 से हुई। कारोबार के दौरान सोना बढ़कर ₹1,50,081 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। Good Returns के अनुसार, 24 कैरेट सोना करीब ₹2,890 की बढ़त के साथ ₹1,49,730 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹2,650 बढ़कर ₹1,37,250 प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोना भी ₹2,170 की तेजी के साथ ₹1,12,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी का भाव ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

gold price  ₹1.50 lakh high

भारत के प्रमुख शहरों में आज 1 ग्राम सोने का भाव

Swipe to scroll table ➔

PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अगले एक वर्ष तक सोने के आभूषण खरीदने से बचने पर विचार किया जाए। उन्होंने इस सुझाव को देशहित और विदेशी मुद्रा की बचत से जोड़ते हुए कहा कि हर नागरिक इस दिशा में अपना योगदान दे सकता है। उनके अनुसार, यदि किसी परिवार में शादी, समारोह या अन्य कोई कार्यक्रम हो, तब भी एक साल तक सोने के गहने न खरीदने का संकल्प लिया जा सकता है।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले जब देश किसी बड़े संकट या युद्ध जैसी स्थिति का सामना करता था, तब लोग राष्ट्रहित में स्वेच्छा से अपना सोना दान कर देते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में ऐसे दान की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विदेशी मुद्रा की बचत के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि लोग कुछ समय के लिए सोने के आभूषणों की खरीद से परहेज करें, तो यह भी देश के आर्थिक हित में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी मजबूती

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। स्पॉट गोल्ड 1.4% बढ़कर 4,133.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो पिछले दो सप्ताह का उच्चतम स्तर माना जा रहा है। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1% की बढ़त के साथ 4,191.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

इसके अलावा स्पॉट गोल्ड 4,285.84 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो 18 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले बुधवार को सोने ने फरवरी के बाद एक दिन में सबसे बड़ी तेजी दर्ज की थी। दूसरी ओर, स्पॉट सिल्वर में भी हल्की मजबूती रही और इसका भाव 0.1% बढ़कर 62.16 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।


#Gold Silver Price Today#Gold#Silver#Price #Gold Price new today
सुरेन्द्र गहलोत
वरिष्ठ समाचार लेखक

सुरेन्द्र गहलोत

सुरेन्द्र गहलोत सीजेपी मीडिया में वरिष्ठ समाचार लेखक हैं। वे राष्ट्रीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों, सामाजिक विषयों और समसामयिक मामलों पर तथ्यपरक एवं निष्पक्ष समाचार लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे गहन शोध और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार तैयार करने में विश्वास रखते हैं।