Rajasthan Mansoon: 18 अगस्त से बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में बारिश कम तो कहीं तेज बरसात
Rajasthan Mansoon में आज से दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा। एक तरफ ज्यादातर इलाकों में बारिश की गतिविधियां घटेंगी।

Photo - KhetiVyapar
Table of Contents
Rajasthan Mansoon: राजस्थान में बीते सप्ताह हुई अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा, भरतपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में दोबारा तेज बारिश होने के आसार हैं।

हालांकि, राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का असर बना रहने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
राजस्थान के 24 घंटे में भारी बारिश की मात्रा देखी गई इसी वजह से जन जीवन परेशान और सड़कों पर पानी भराव की वजह से यातायात में परेशानी, जयपुर में अब बारिश की गति धीमी हो गई है. राजस्थान जयपुर में बारिश की वजह से सड़कों में गड्ढे. और जयपुर में हल्की बारिश आने पर जयपुर की सड़कों में पानी से भर जाती है. राजस्थान के किन जिलों में अगस्त महीने में भारी बारिश की संभावना है?
19 अगस्त से फिर मानसून तेज
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

वहीं, 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग में मानसून की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।
पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर रहा। यहां 60.8 मिमी के सामान्य औसत की तुलना में 82.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, यानी इस क्षेत्र में सामान्य से 36% अधिक पानी बरसा।
वहीं, पश्चिमी राजस्थान में सामान्य औसत 21.6 मिमी के मुकाबले 28.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस तरह पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश सामान्य से करीब 31% अधिक रही।
Rajasthan Mansoon में परिवर्तन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है। फिलहाल यह सिस्टम कोलकाता से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे इसका असर गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।
वहीं, मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है और यह फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी व देहरी होते हुए डिप्रेशन के केंद्र तक पहुंच रही है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के चलते संबंधित क्षेत्रों में मौसम के बदलाव पर नजर बनी हुई है।
आगामी दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान
राजस्थान में 18 अगस्त से मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकतर इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है। वहीं, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
17 अगस्त के बाद उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश में काफी कमी आने का अनुमान है। वहीं, 21 से 27 अगस्त के बीच राजस्थान में बारिश की गतिविधियां दोबारा बढ़ सकती हैं। इस अवधि में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है
17 से 27 अगस्त के दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय अत्यधिक गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में अलर्ट
तत्काल मौसम चेतावनी के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा में तेज मेघगर्जन, बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है इसी बिच भरी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा सीकर, अलवर, दौसा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर और बीकानेर सहित अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुरेन्द्र गहलोत
सुरेन्द्र गहलोत सीजेपी मीडिया में वरिष्ठ समाचार लेखक हैं। वे राष्ट्रीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों, सामाजिक विषयों और समसामयिक मामलों पर तथ्यपरक एवं निष्पक्ष समाचार लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे गहन शोध और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार तैयार करने में विश्वास रखते हैं।


