Breaking
Gold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भावSamsung Galaxy S25 FE Low Price India में ₹50,000 से कम में मिलेगा, क्या यह डील आपके लिए सही है?Father Funeral Viral News: बेटियों ने ₹5100 भेजे, Video Call पर देखा पिता का अंतिम संस्कार Barmer ACB Action: पीएम आवास योजना की किस्त के लिए रिश्वत लेते VDO सपना गुर्जर रंगे हाथ गिरफ्तार Jharkhand Students Protest Today: भर्ती परीक्षा को लेकर बढ़ता विरोध कांग्रेस के लिए बना नई चुनौतीGold Silver Price Today: सोना ₹1.50 लाख के पार, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा भावSamsung Galaxy S25 FE Low Price India में ₹50,000 से कम में मिलेगा, क्या यह डील आपके लिए सही है?Father Funeral Viral News: बेटियों ने ₹5100 भेजे, Video Call पर देखा पिता का अंतिम संस्कार Barmer ACB Action: पीएम आवास योजना की किस्त के लिए रिश्वत लेते VDO सपना गुर्जर रंगे हाथ गिरफ्तार Jharkhand Students Protest Today: भर्ती परीक्षा को लेकर बढ़ता विरोध कांग्रेस के लिए बना नई चुनौती
Public Affairs

PM किसान योजना: 20 जून Kisan Yojana 23वीं किस्त खाते में आएंगे 2000रुपये, जानें पूरी जानकारी

आज 20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त(PM Kisan Yojana 23rd Installment)जारी की जाएगी, जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे ट्रांसफर होंगे।

Ashutosh Sharma
Ashutosh Sharmaप्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक
June 20, 20262 min readBeat: राजनीति
PM किसान योजना

PM किसान योजना

PM Kisan Yojana 23rd Instalment:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की जाएगी. रजिस्टर्ड किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया.

PM Kisan Yojana 2026
PM Kisan Yojana

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Yojana) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए आज यानी शनिवार 20 जून 2026 का दिन खास रहने वाला है। केंद्र सरकार आज योजना की 23वीं किस्त (23rd Installment) जारी करेगी। इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 20 जून को 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाया जाएगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

PM-KISAN योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं. जैसे बिना e-KYC के खातों में पैसा नहीं आएगा. बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है. फार्मर आईडी भी होनी चाहिए.वहीं पम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए. अगर सभी जरूरी शर्तें पूरी नहीं होंगी तो पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं, तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

Beneficiary लिस्ट में कैसे चेक करें नाम?

सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. जहां आपको ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करना है. इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर समेत मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. वहीं, अगर किसी किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो ‘Know Your Registration Number’ ऑप्शन पर क्लिक करके आधार या लिंक मोबाइल नंबर की मदद से इसे जान सकते हैं. फिर कैप्चा कोड और OTP डालकर चेक कर सकते हैं कि बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं.


Ashutosh Sharma
प्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक • राजनीति

Ashutosh Sharma

आशुतोष शर्मा सीजेपी मीडिया के प्रधान संपादक एवं राजनीतिक विश्लेषक हैं। वे राष्ट्रीय राजनीति, चुनाव, सार्वजनिक नीतियों, शासन and जनहित के विषयों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। उनकी पत्रकारिता तथ्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर आधारित है।